विकसित भारत संकल्प यात्रा का बकस्वाहा में हुआ आगमन।

पूर्व विधायक प्रदुम्यन सीग बोले संकल्प यात्रा के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति होना अनिवार्य है लापरवाही करने बालो पर कार्यवाही होगी।

विनोद कुमार जैन

बकस्वाहा:- विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत के रथ का आगमन नगर परिषद बकस्वाहा में हुआ। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी एवं नगर परिषद द्वारा विभिन्न विभागों के विभागवार स्टाल लगाए गए।

कार्यक्रम में रथ पर विकसित भारत की शॉर्ट मूवीज दिखाईं गई। लोगो के द्वारा सभी स्टाल पर अपनी लाभ अनुसार आवेदन प्रस्तुत किए गए साथ ही समस्या का निराकरण किया गया।

वही पूर्व विधायक ने सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई साथ ही उन्होंने कहां की चुनाव के पूर्व हमने कहा था की नगर को पानी की सौगात मिलेगी और आज घर घर में पानी पहुंच रहा है साथ ही उन्होंने कहां की हमारे कार्यकाल में जो विकास कार्य शुरू हुए थे वो सुचारू रूप से चलते रहेंगे।

उन्होने कहा की संकल्प यात्रा के माध्यम से शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को दिया जा रहा है, संकल्प यात्रा के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है जो भी संकल्प यात्रा मे उपस्थित नही होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।

उक्त विभागों में महिला बाल विकास, कृषि विभाग , खाद्य विभाग , पशु विभाग, स्वास्थ्य विभाग , राजस्व विभाग , सामाजिक न्याय , पीएम स्वानिधी , प्रधान मंत्री आवास , उज्वला योजना , मत्स्य विभाग , आधार , अमग्र , वित्त विभाग केनरा बैंक , स्टेट बैंक, सेंट्रल ,एवं बकस्वाहा के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद बकस्वाहा के अध्यक्ष किरण सोनी , मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनी , तहसीलदार भरत पांडे,सीएमओ जितेंद्र नायक, नगर पालिका उपाध्यक्ष नीमादेवी राजपूत, मडंल महामंत्री सुनील अवस्थी, पवन शुक्ला धुवारा, हरिराम पटेल, अरविंद खटीक, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला, पार्षद अनिल सेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेन्द्र परमार, राव राजा परमार, मंडल महामंत्री बृजेश बिल्थरे, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बृजमोहन थैलीदार, महेश ताम्रकार सहित नगरबासी उपस्थित रहे।