पौधे लगा कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन।

\\अभिषेक असाटी\\

बक्सवाहा:- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से इसे मना रहा हैं। इसी कड़ी में बक्सवाहा ब्लोक के भाजपा कार्यकर्ता ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी “नीलू” के नेतृत्व मे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने पौधे लगा कर जन्मदिन मनाया।

मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया की हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का आहवान किया है गरीबों के घरों में जाकर फल वितरण, सफाई अभियान व पौधा लगा कर इस खास दिन को मनाया गया है ।

इस कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी “नीलू” के साथ एडवोकेट वृजेश बिल्थरे, संदीप खरे “लल्ला”, वृजेश खरे “ब्रज्जू”, आदर्श जैन, कैलाश आसाटी बडामलहरा, विवेक जैन “बल्लू” मुकेश बिल्थरे, ताते महराज, पारस तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *