300 सीट डेटा पार करने के बाद, हम सरकार का पुनर्निर्माण करेंगे – अरुण सिंह

गरीब कल्याण, सुरक्षा और विकास के बल बूते भाजपा की सरकार पुनः बन रही है – अरुण सिंह

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड लहर

300 सीट डेटा पार करने के बाद, हम सरकार का पुनर्निर्माण करेंगे – अरुण सिंह

प्रयागराज : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने प्रयागराज स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया|
उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार लगातार गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है| प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला गैस योजना,स्वच्छ भारत के तहत शौचालय निर्माण, अन्न योजना के तहत गरीबो को अनाज घर घर जल योजना यह सभी भाजपा के गरीब कल्याण के लक्ष्य को आगे बढ़ा रहे है|
उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है| उन्होंने कहा की हमने जो कहा कर के दिखाया है और जो संकल्प लिया वह भी कर के दिखायेंगे|और हमने जनता का विश्वास जीता है ईमानदारी से सेवा की है| और उत्तर प्रदेश का विकास किया है|एवं
उत्तर प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढाया है| और बीते 5 वर्षो में उत्तर प्रदेश में माफिया राज का अंत हुआ है|एवं भू-माफियाओ की 2 हजार करोड़ से अधिक की सम्पत्त्ती जब्त हुई है| और गुंडे आज उत्तर प्रदेश को छोड़कर भाग रहे है| अपराधियों में कानून का खौफ है| माताएं बहने सुरक्षित है|युवाओ को अवसर मिल रहा है| किसानो के उपज के साथ-साथ सरकारी खरीदी भी दुगनी हुई है|गन्ना किसानो की तय समय पर भुगतान की व्यवस्था हम कर रहे है| एवं विलम्ब पर ब्याज के साथ भुगतान की व्यवस्था होगी और होली और दीवाली पर गैस सिलेंडर मुफ्त देने की व्यवस्था होगी| हमारा संकल्प है उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर गरीब कल्याण के लक्ष्य को पूरा करके उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाना है|
और आज उन्होंने कहा कि इसके पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार में
गुंडाराज, भ्रष्टाचार,नियुक्तियो में भेदभाव, बहन-बेटिया असुरक्षित आस्था के स्मारकों का तिरस्कार इत्यादि होता रहा और उस समय,भारतीय जनता पार्टी ने यह संकल्प लिया था की इन सभी समस्याओ का निवारण कर हम उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर हम अग्रसर करेंगे| और इस संकल्प को सिद्ध करने हेतू हमने पिछले 5 वर्षो में निरंतर प्रयास किये है, जिसका परिणाम यह है की आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है| इस अवसर पर उन्होंने आगे का आगे हमारी सरकार ने
• 36 हजार करोड़ रूपए से 86 लाख किसानो की कर्जमाफी की
• पीएम किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन में यूपी नम्बर 1, रहा और
2.5 करोड़ किसानो 6000 रुपय वार्षिक मदद|करने का कार्य किया एवं
1.57 लाख करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान करके यूपी देश में अग्रणी रहा
• महिलाओ के लिए सुरक्षित वातावरण एवं वीरांगना अवंति बाई लोधी,वीरांगना ऊदा देवी, और वीरांगना झलकारी बाई महिला बटालियन का गठन किया
• 1.67 करोड़ महिलाओ को मुफ्त गैस कनेक्शन देने वाला पहला प्रदेश बना
• गरीब कल्याण के लिए तत्पर 15 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया
3 करोड़ मजदूरों को मार्च 2022 तक 500 रूपए/माह का भत्ता एवं 98 लाख नागरिको को 1000 रूपए माह दिया गया और
• 5 लाख युवाओ को बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरिया एवं 3 लाख को संविदा पर नौकरिया दी गई
• 1.4 लाख सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया
• रायबरेली एवं गोरखपुर में एम्स का निर्माण एवं
59 मेडिकल कालेज का निर्माण एवं संचालन किया गया
और प्रदेश को दिया भ्रस्टाचार मुक्त शासन,माफियाओ की 1866 करोड़ की अवैध संपतिया जब्त की
• उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी
• 5 एक्सप्रेस वे एवं 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला प्रदेश हुआ
• 2.61 करोड़ शौचालय का निर्माण, कर स्वच्छ भारत में यूपी नंबर 1 बना
और आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में
• किसानो की कर्जमाफी शून्य थी किसानो को किसी प्रकार की सहायता नही मिलती थी| गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए भटकना पड़ता था|
• महिलाओ के लिए असुरक्षित वातावरण था| बहन बेटिया असुरक्षित रहती थी|
• गरीबो का शोषण किया जाता था| क्ष्रमिको के लिए पोषण भत्ता की व्यवस्था नही थी|पेंशन के नाम पर भ्रस्टाचार होता था|
• युवाओ के स्वप्न को कुचला जाता था|वैकेंसी बाद में निकलती थी बोली पहले लगती थी, भर्ती से पहले सूची बनती थी,रोजगार में पेमेंटशिट और भ्रस्टाचार का बोलबाला था|
• सरकारी स्कूल बदहाल थे|शिक्षा व्यवस्था चौपट थी|राजनैतिक संरक्षण में शिक्षा का व्यवसाय चल रहा था| शिक्षा में नकल का खेल और अव्यवस्था चल रही थी| डिग्रियां बेचीं जाती थी, प्रदेश का युवा मजबूर था|
• उत्तर प्रदेश में एम्स नही था यह बड़ा आश्चर्य का विषय है,मेडिकल कालेज में भी स्वस्थ सुविधाओ के नाम पर बदहाल व्यवस्था थी|
• उत्तर प्रदेश भ्रस्टाचार में नंबर 1 था|
• उत्तर प्रदेश माफियाराज में नम्बर 1 था|
• उत्तर प्रदेश गुंडाराज में नंबर 1 था|
• उत्तर प्रदेश की पहचान बिकाऊ राज्य के नाम से हुआ करती थी|
• लगातार इन्वेस्टर्स का पलायन और कागजो में निवेश का खेल चलता था|
• उत्तर प्रदेश में बदहाल सडको और गड्ढो का अम्बर था|
• शौचालय निर्माण,PM आवास,उज्ज्वला योजना सहित केंद्र की योजना के लाभ से उत्तर प्रदेश की जनता को वंचित करने का षड्यंत्र किया जाता था लेकिन आज उत्तर प्रदेश योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की ओर अग्रसर है और आज उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड लहर है और इस बार उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी 300 से ऊपर सीट जीतकर आएंगे और गरीब कल्याण सुरक्षा और विकास के बलबूते भाजपा की सरकार पुनः बन रही है
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जिला अध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी दिलीप चतुर्वेदी विवेक गौड़ उपस्थित रहे