||विनोद कुमार जैन||
बकस्वाहा :- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्सवाहा का वार्षिक परीक्षा परिणाम कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
संस्था के प्राचार्य अरविंद तिवारी ने बताया की इस बार छात्राओं द्वारा बेहतर परिणाम लाया गया है उन्होने बताया की कक्षा दसवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 53.5 प्रतिशत रहा।
प्रथम स्थान पर प्रथम स्थान पर किरण चढ़ार 84.2 प्रतिशत,,द्वितीय स्थान पर अंजना भीलाला 83.8 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर भगवती साहू 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। बही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 64.8 प्रतिशत रहा।जिसमें कला संकाय में प्रथम स्थान पर खुशी तिवारी 89 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर कुमकुम तिवारी 86.6 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर प्रभा ठाकुर 82.6 प्रतिशत नेअंक प्राप्त किये।

गणित संकाय में प्रथम स्थान पर वंदना आदिवासी 87.4 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर चाहना यादव 82.02 प्रतिशत , तृतीय स्थान पर आस्था दीक्षित 75.6 अंक आर्जित किये।
जीव विज्ञान संकाय मे प्रथम स्थान अदिति सिंह परिहार 81प्रतिशत ,, द्वितीय स्थान उमा लोधी 75 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर अंजनी लोधी 75.2 प्रतिशत ने अंक प्राप्त किये।
कॉमर्स संकाय प्रथम स्थान पर रजनी लोधी 52प्रतिशत परिणाम रहा।
संस्था प्राचार्य ” अरविंद कुमार तिवारी ” ने संस्था के समय शिक्षक व शिक्षिकाओं के इन परिणामों की सफलता का श्रेय दिया एवं छात्र-छात्राओं को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।