नवमतदाता अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित
झुंझुनू (विजेन्द्र शर्मा)। नये मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा आगामी 22 जनवरी से नव मतदाता अभियान चलायेगी जिसे लेकर अम्बेडकर भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने अभियान की विस्तृत रुपरेखा रखी जिसके अनुसार अभियान के प्रथम चरण में 22 जनवरी से28 जनवरी तक चलेगा जो कि सभी मंडलों पर एक साथ प्रारंभ होगा जिसमें सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, धार्मिक श्रद्धा के केंद्रों पर सम्पर्क किया जायेगा तथा दूसरे चरण में 29 से 4 फरवरी तक चलेगा जिसमें विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, छात्रावासों आदि में सम्पर्क किया जायेगा एवं तृतीय चरण में 5 फरवरी से11 फरवरी तक बूथ पर सम्पर्क कर अभियान को गति दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने विधानसभा वार पदाधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान दौरान पूर्व जिला उपप्रमुख बनवारी लाल, भाजपा नेता विशम्बर पूनिया,जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, राजेन्द्र भाम्बू, राकेश शर्मा बगड़, सुनील लाम्बा,शहर मण्डल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, मंडल अध्यक्ष बबाई राकेश सोनी, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी,सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी सहित अभियान के जिला सयोजक ,मंडल संयोजक एवं सह-संयोजक मोजूद रहे।
