नवागंतुक नगर आयुक्त बी. सूदन ने संभाला कार्यभार, जनहित के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर निपटाने के दिए निर्देश,

(आशिफ खान संवाददाता झांसी)

झांसी। नगर निगम के नवागंतुक नगर आयुक्त श्री बी० सूदन (आईएएस) ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की।

नगर आयुक्त कक्ष में आयोजित परिचयात्मक बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता के किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।