*सनातन की सबसे बड़ी पूंजी है शिव: ऊंचाहार में सीएम योगी बोले- जब तक सनातन की ध्वजा ऊंची है, भारत का कोई बाल बांका नहीं कर सकता*रायबरेली। ऊंचाहार में खाद्य रसद मंत्री डॉ. मनोज पांडेय द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म और भगवान शिव के लोकमंगल स्वरूप पर प्रकाश डाला।सीएम योगी ने कहा कि हमारे सनातन धर्म की सबसे बड़ी पूंजी यही है कि शिव की पहचान लोकमंगल के लिए है। लोकमंगल के लिए जो विष है, उसे भी शिव धारण कर लेते हैं।उन्होंने कहा कि शिव लोकमंगल के देवता हैं, हम सबके कल्याण के देवता हैं, सृष्टि के कल्याण के देवता हैं। वे नकारात्मकता नहीं फैलने देते, नकारात्मक शक्तियों को दूर करते हैं। समाज के जितने भी विकार हैं, उन विकारों को एक ओर करते हुए लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पावन कथाएं जब तक भारत की धरती पर चलती रहेंगी, सनातन की ध्वजा पताका कभी झुकने नहीं पाएगी। और जब तक सनातन की ध्वजा पताका ऊंची रहेगी, तब तक भारत का कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा !!