ब्रेकिंग *पत्नी के आरोपों के बीच कथावाचक देवेंद्र पाठक का वीडियो वायरल, महिला के साथ डांस करते दिखे*अयोध्या। कथावाचक देवेंद्र पाठक को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देवेंद्र पाठक एक महिला के साथ डांस करते और कथित तौर पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं बताया जा रहा है कि इससे पहले उनकी पत्नी ने देवेंद्र पाठक पर एक महिला के साथ रहने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब सामने आए इस वीडियो ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और वीडियो कब तथा कहां का है, इसकी भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति और महिला की पहचान की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।