हाई कोर्ट की यूपी सरकार को कड़ी फटकार
पत्रकारिता अपराध नहीं!
लखनऊ। हाईकोर्ट ने स्कूल की बदहाली दिखाने वाले स्वतंत्र “पत्रकार” अमित यादव पर दर्ज फर्जी मुकदमे पर रोक लगा दी है।
डॉ अअंशुमान सिंह
विशेष ससंवाददाता
कोर्ट की अहम टिप्पणियां-
पत्रकार ने निभाया फर्ज, जनहित में रिपोर्टिंग करने पर ‘सरकारी काम में बाधा’ जैसी कानूनी धाराएं लगाना मनमानी और बदले की कार्रवाई है। कोर्ट ने कहा है कि अगर पत्रकार अपनी पत्रकारिता कर रहा है तो उसमें आप बाधा नही डाल सकते। सरकार और अधिकारी अपना ईगो छोड़कर सुधार पर ध्यान दें।
सरकार कमियां छिपाने और पत्रकारों को डराने के बजाय स्कूलों की स्थिति सुधारे।
जवाबदेही तय-
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा विभाग को 4 हफ्ते में व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर स्कूल में हुए सुधार का ब्योरा देना होगा।
