एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों का जूनियर असिस्टेंट पद पर हुआ चयन

डॉ अअंशुमान सिंह

सोहावल-अयोध्या । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीक्षा में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों उत्तम कुमार तिवारी, उपमा तिवारी और गरिमा तिवारी का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है। तीनों की सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।उत्तम कुमार तिवारी मूल रूप से गोंडा के निवासी हैं। उन्होंने कक्षा तीन से अपने मामा प्रकाश चंद्र तिवारी निवासी खेमकरनपुर, सोहावल के यहां रहकर पढ़ाई की। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से स्नातक किया और लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। उपमा तिवारी ने कनौसा से इंटरमीडिएट व झुनझुनवाला से स्नातक जबकि गरिमा तिवारी ने कनौसा से इंटरमीडिएट, अवध विश्वविद्यालय से स्नातक और राजकीय पालीटेक्निक से शिक्षा प्राप्त की। गरिमा ने घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की।तीनों ने अपनी सफलता का श्रेय मामा प्रकाश चंद्र तिवारी को देते हुए कहा कि असफलता से निराश नहीं होना चाहिए और प्रयास जारी रखना चाहिए।तीनों के चयन की जानकारी मिलने पर दि आयुष्मान फाउंडेशन की टीम ने उनके घर पहुंचकर पटका और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। फाउंडेशन के संस्थापक पवन पटेल ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की सफलता पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।इस दौरान पुष्पेंद्र पांडेय, सतीश मिश्रा, विकास वर्मा, गजेंद्र सिंह, रमाकांत विश्वकर्मा, रिंकू चौहान, ओम प्रकाश सिंह आदि सहित फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।