चर्चा का विषय बने झोलाछाप सोनार, सोने चांदी की महंगाई में सोनारों का हीरा

झोलाछाप सोनार हो रहे मालामाल, 30% की कटौती तौल में भी मनमानी, सरकार की हो रही बदनामी

डॉ अंशुमान सिंह

अयोध्या।

सूत्रों के अनुसार जनपद अयोध्या के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय झोलाछाप सोनारों की भरमार चल रही है, ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता लुट रही है सबको पता ही नहीं चल रही है इन सोनारों की चाल इनके कांटा बांट का सिस्टम आम जनता से परे है। एक तो सोने चांदी की कीमतें वैसे भी आसमान छू रही हैं दूसरे इन सोनारों की लूट को लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं, गाँव- गाँव घूमने वाले तथा छोटे बाजारों में सर्राफा ब्यवसाय करने वाले इस समय मालामाल हो रहे इनके यहाँ सोने चांदी के सामान क्रय करने जाओ तो प्रति दिन के मूल्य से मिलता है और पुराना सामान बदलने जाओ तो उसका मूल्य 30% कटौती करने के बाद अलग लगता है। और यदि कोई इलाज के लिए या अन्य किसी कार्य के लिए आवश्यकता पडने पर पर सोने चांदी के पुराने सामान बेचने जाता है तो उसका मूल्य अलग लगता है, ये सोनार स्पष्ट बताते भी हैं कि बदले में सामान लेना है तो अलग कीमत लगेगी और नकद रुपये लेना है तो उसका मूल्य अलग लगेगा, इसका क्या मतलब हुआ 30% कटौती और बिक्री पर अलग मूल्य और बदले में सामान लेने पर अलग मूल्य ये इन तथाकथित सोनारों को संदेह के घेरे में खड़ा करता है।
अधिकार पत्र अथवा लाइसेंस की भी होना चाहिए जांच
बताते चलें इस तरह के सोनारों के पास सोने चांदी के ब्यापार के लिए कोई अधिकृत प्रमाण पत्र अथवा लाइसेंस भी नहीं है, इसलिए इन तथाकथित सोनारों की जांच आवश्यक है लेकिन इनकी तरफ तो शासन प्रशासन की नजर ही नहीं जा रही। जबकि इस प्रकार की लूट करने वाले तथाकथित सोनारों की जांच एवं प्रभावी कार्यवाई की प्रबल आवश्यकता है।