श्री केशव रामलीला समिति(एनएसपी)मनोज तिवारी की जन-जन के राम कथा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

नई दिल्ली- हनी महाजन

श्री केशव रामलीला समिति(एनएसपी) द्वारा आयोजित रामलीला में रविवार को प्रख्यात भोजपुरी कलाकार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने सुरीली स्वर में जन-जन के राम भगवान श्री राम की कथा प्रस्तुत की। उन्हें सुनकर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध होकर भगवान राम की कथा में डूब गए। लीला समिति के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराह ने कहा कि यह पहली बार था जब दर्शकों ने मनोज तिवारी को एक कथा वाचक के रूप में देखा। मनोज तिवारी ने अपने खास अंदाज और मधुर आवाज में भगवान श्री राम के आदर्शों और संदेशों को प्रस्तुत किया, जो सभी के दिलों को छू गया।

श्री केशव रामलीला समिति की इस लीला में मनोज तिवारी ने भगवान राम की कथा को गायन के जरिये सुनाया। जिसमें उन्होंने राम के जीवन से प्रेरित होकर अपने विचार साझा किए और दर्शकों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनके अनूठे अंदाज और भावपूर्ण प्रस्तुति ने रामलीला में सीता स्वयंवर को और भी आकर्षक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *