दिल्ली भोलानाथ नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर पर्यावरण दिवस पर बच्चों के बीच पुंज की पाठशाला

दिल्ली भोलानाथ नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर पर्यावरण दिवस पर बच्चों के बीच पुंज की पाठशाला*नई

दिल्ली – हनी महाजन

5 जून को विश्वभर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्त्व के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है, साथ ही लोगों को पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए तत्काल रूप से एकजुट करने का भी प्रयास किया जाता हैं। “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता” थीम के साथ, विश्व 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस 2024 बनाया गया जिसमे दिल्ली पुलिस के एसीपी विरेंद्र पुंज मौजूद रहे यह कार्यक्रम दिल्ली के भोलानाथ नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक रहे दिनेश गोयल ,जसबीर सिंह , दिनेश कुमार , कुलदीप गुप्ता ,सौरभ पांडे , नीरज सक्सेना। जिसमें सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया कानून का कायदा मुहीम चलाने वाले एसीपी पुंज नें बच्चो को विश्व पर्यावरण के बारे में समझाया और साथ ही पुंज बच्चो के साथ काफी खुश मिजाज मे बोले कि अगर सुबह की शुरूवात कैरियर काउंसलिंग लक्ष्य भेदन एवम चरित्र निर्माण कानून विषय स्कूलों में पढ़ाए जाने की आवश्यकता विश्व पर्यावरण दिवस पौधा रोपण से हो तो कितना अच्छा लगता है। जैसा कि वैश्विक समुदाय इस महत्त्वपूर्ण दिन पर पृथ्वी का सम्मान करने और पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आते हैं, उन्होने कहा कि कानून का कायदा की यह मुहिम विश्व पर्यावरण दिवस का एक विस्तृत अवलोकन प्रदान करता है, जिसके अंतर्गत इसका इतिहास, मुख्य तथ्य, उद्देश्य, विषय, समारोह, महत्त्व आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस दिन का उत्सव हमें पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में व्यक्तियों, उद्यमों और समुदायों द्वारा जागरूकता एवं उत्तरदायी आचरण के लिए आधार को व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करता है।इतना ही नही दिल्ली पुलिस के जाबांज एनसीपी पुंज ने बच्चो को कानून का कायदा मुहिम के बारे में भी बताया साथ ही उन्होने पर्यावरण दिवस पर बच्चो को समझाया कि अगर पेड़ की छाव पाना चाहते हैं तो उसको लगाने के लिए बीज बोया जाता हैं। सिंचाई की जाती है। समय समय पर देख भाल को जाती है तभी कल इस वृक्ष के फल फूल और छाव का आनंद मिलता है। वैसे ही आज जो लक्ष्य निर्धारी करेंगे उसका फल आपके द्वारा किए गए परिश्रम और उचित मार्ग दर्शन द्वारा ही समय नियोजित करके प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *