प्रतीक जैन को मिली बक्सवाहा NSUI की कमान, बने ब्लॉक अध्यक्ष

विनोद कुमार जैन

बक्सवाहा। छतरपुर जिले के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल की अनुशंसा पर आशुतोष चौकसे प्रदेशाध्यक्ष एनएसयूआई के द्वारा बक्सवाहा ब्लॉक अध्यक्ष के तौर पर एनएसयूआई की जिम्मेदारी प्रतीक जैन को सौंप गई है।

इसके साथ ही प्रतीक जैन की कार्यकारिणी में ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी रत्नेश रागी, आशीष चौरसिया, सौरभ शाह, अक्षय जैन, आर्यन जैन, राहुल जैन, देवांश सिंघई एवं अनेकांत जैन को मिली है. वहीं इसके अलावा ब्लाक महासचिव सोहिल खान, राहबर खान, अमन खान, प्रमोद दुबे, शिवम दुबे, उमंग दुबे, अनिकेत नामदेव, सत्यम नामदेव, रवि खत्री एवं शिवम वासुदेव को बनाया गया है। तथा बक्सवाहा ब्लॉक सचिव अजय जैन, सोमनाथ कटारे, श्रीराम राठौर, देशराज राठौर, हल्लू चौकीदार, राजेश अहिरवार, प्रदीप प्रजापति, उत्कर्ष दुबे, राजा बाल्मिक, अमित तिवारी एवं गौरव नामदेव को बनाया गया है।

श्री जैन ने जताया आभार
एनएसयूआई बक्सवाहा के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रतीक जैन इस उपलब्धि के लिए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा,एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यालय प्रकोष्ठ सुमित चौरसिया, बक्सवाहा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुषमा प्रजापति, पूर्व छात्रसंघ सचिव रूपेश जैन सहित प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे का आभार जताया है।

इष्टजनों ने दी बधाई
बक्सवाहा एनएसयूआई की नवीन कार्यकारिणी गठित होने पर कांग्रेसजनों एवं इष्टजनों ने ब्लॉक अध्यक्ष सहित संपूर्ण कार्यकारणी को बधाइयां प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की हैं।