घर की तरह ही करें स्कूल का काम : कलेक्टर

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल चाम्पा, सारागांव और बम्हनीडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि यह विद्यालय राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ही नहीं है, यह आने वाले कल का ऐसा भविष्य भी है, जो आसपास के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को एक

घर की तरह ही करें स्कूल का काम : कलेक्टर

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल चाम्पा, सारागांव और बम्हनीडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि यह विद्यालय राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ही नहीं है, यह आने वाले कल का ऐसा भविष्य भी है, जो आसपास के गरीब और जरूरतमंद बधाों को एक नई दिशा देते हुए उनके करियर को संवारने के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाएगा।

स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक समय पर आने के साथ अच्छे से अध्यापन कराएं और यहां चल रहे कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दें। जिस तरह घरों में होने वाले कार्यों को गंभीरता से कराते हैं, उसी तरह स्कूल को अपना घर मानते हुए गुणवत्ता के साथ जरूरत के सभी कार्यों को कराएं। उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल चाम्पा, बम्हनीडीह और स्वर्गीय बिसाहूदास महंत स्कूल सारागांव का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने यहां कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे यहां होने वाले सभी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करें और संबंधित ठेकेदारों को भी निर्देशित करें कि स्कूल में गुणवत्ता मूलक कार्य किया जाए। कलेक्टर ने स्कूल के प्राचार्यों को यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय को आवश्यकता के आधार पर राशि उपलब्ध कराई गई है। जो भी आवश्यक कार्य है, वह समय पर गुणवत्ता के साथ कराएं। स्कूल संबंधी कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने प्राचार्यों को यह भी निर्देशित किया कि विद्यालय में अध्यापन में किसी तरह की लापरवाही न करें। समय पर सभी विद्यालय आएं और अध्ययन कराएं। उन्होंने लैब, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम आदि के लिए भी निर्देश दिए और स्कूल में होने वाले कार्यों को अपने घर के लिए किए जाने वाले कार्यों की तरह कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम डा. आराध्या राहुल कुमार, जनपद सीईओ, बीईओ और तहसीलदार भी उपस्थित थे।