विशाल युवा हिन्दू वाहिनी

नई दिल्ली संवाददाता।

यमुना नदी हमारे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की एकमात्र नदी है और इसकी सफाई के लिए सभी नागरिकों को सामने आना होगा। इसी प्रकरण में नोएडा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने विशाल हिंदू वाहिनी के साथ मिलकर प्रत्येक रविवार को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक यमुना की सफाई का विशेष अभियान चलाने का निश्चय किया है।प्रत्येक रविवार को सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवी समूह द्वारा यमुना को निर्मल करने की दिशा में सार्थक प्रयास करते है। इस अभियान का नेतृत्व विशाल हिंदू वाहिनी के गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने किया। राष्ट्र सेविका समिति की नोएडा महानगर सेवा प्रमुख श्रीमति रेखा चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को ऐसे अभियानों के लिए विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे लोग ही हमारे देश की नींव है। वाईएसएस फाउंडेशन, भारत विकास परिषद एवं युग धारा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आज यमुना घाट कालिंदी कुंज की सफाई का सामूहिक आगाज हुआ। जिसमें आज सभी सदस्यों ने वहां फैले हुए मलबे, मूर्तियां, प्लास्टिक, बोतलें, पूजा का सामान, जलकुंभी, आदि चीजों को हटाकर उस जगह को स्वच्छ बनाने का एक छोटा सा प्रयास किया। युगघारा फाउंडेशन से श्वेता त्यागी ने बताया कि “बरसात से पहले प्लास्टिक तथा आसपास फैले हुए कचरे को घाट पर से हटा दे तो भूमि में उर्वरक क्षमता बनी रहेगी तथा साथ ही वह पानी के साथ आगे ना बहेगा और गंदगी के ढेर को कम करने में भी मदद मिलेगी।” टीम के सदस्यों ने वहां पर इकट्ठा हुआ कूड़े के ढेर को कचरे वाली गाड़ी में डलवा कर उस जगह को साफ कराया। यमुना घाट पर इधर-उधर पडे पत्थरों को उठाकर उसी रास्ते के दोनों तरफ लगा कर एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया। वाईएसएस फाउंडेशन से दुर्गा प्रसाद दुबे ने समझाया कि “पर्यावरण सुरक्षा सब की जिम्मेवारी है जब तक हर घर से कोई व्यक्ति नहीं जुड़ेगा, तब तक पर्यावरण का बचाव करना बहुत मुश्किल है।” आज के कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्य हिंदराइस दीपा देवी, आकाश प्रजापति, पूजा चौधरी, अनमोल सहगल, श्वेता त्यागी, देव त्यागी, दिनेश कुमार, किरण मिश्रा, दीपक मिश्रा, प्रशांत यादव, सरस्वती मंडल, राज मंडल, दीप चौधरी, गोपाल गुप्ता, पंकज मिश्रा, ऋषभ पंडित, हृषिता, वैष्णवी मिश्रा आदि लोग मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *