झांसी में बच्चों से भरी स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे मासूम; चालक पर ईयरफोन लगाकर वाहन चलाने का आरोप

(आशिफ खान संवाददाता झांसी)

झांसी। शहर के नंदनपुरा चौराहे के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब CLM इंटरनेशनल स्कूल की बच्चों से भरी वैन अचानक बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के समय वैन में कई छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चे घबरा गए और रोने लगे।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चों को संभाला।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वैन चालक कानों में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए वाहन चला रहा था। हालांकि, चालक के ईयरफोन लगाने और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

लोगों का कहना है कि स्कूल वाहनों में छोटे बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में वाहन चालक द्वारा यदि वास्तव में ईयरफोन लगाकर वाहन चलाया जा रहा था तो यह गंभीर लापरवाही का मामला हो सकता है। गनीमत रही कि वैन की खंभे से टक्कर के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बच्चों की जान बच गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और चालकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए हैं।

लोगों का कहना है कि बच्चों को लेकर चलने वाले वाहनों में चालक को पूरी सावधानी और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।फिलहाल हादसे को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पूरी वीडियो देखें….