अयोध्या।
फैजाबाद के पूर्व सांसद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74 साल) का आज निधन हो गया। इधर वह लखनऊ बेटे के पास रह रही थी और मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
कल ही वह अस्पताल से लखनऊ बेटे के आवास पर लाई गई। कैंसर पीड़ित बीना जी का काफी समय से इलाज चल रहा था। बीना जी का पार्थिव शरीर लखनऊ से यहां फैजाबाद निर्मल जी के बजाजा स्थित आवास पर लाया जा रहा है। मालूम हो कि बीना जी वरिष्ठ पत्रकार हरि कृष्ण अरोड़ा की बहन हैं।अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह ने शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि
ईश्वर बीना जी की आत्मा को शांति और निर्मल जी के परिवार को यह पहाड़ जैसा दुःख सहन करने की शक्ति दे।विदित हो कि डॉ अंशुमान सिंह के राजनीतिक गुरु डॉ निर्मल खत्री ही हैं और राजनीति से दूरी बनाने के बाद भी डॉ निर्मल खत्री और डॉ अंशुमान सिंह के संबंध आज भी मधुर हैं वर्ष 1999 से यह गुरु शिष्य की जोड़ी एक साथ ही चल रही है।

