अयोध्या।
मेन सप्लाई उपलब्ध होने के बावजूद मिल्कीपुर,अमानीगंज,कुचेरा, कुमारगंज, खड़बढ़िया, इनायतनगर इत्यादि जगहों के ग्रामीण क्षेत्र में घंटों-घंटों तक विद्युत बाधित हो रही है।
मेन सप्लाई प्राप्त होने के बाद भी उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कनेक्शन होने के बाद भी वह बिजली का आनंद नहीं ले पा रहे हैं और ना ही रात को सो पा रहे हैं। जिससे विद्युत उपभोक्ता विद्युत के प्रति बहुत नाराज हैं यहां तक की यह भी बताया गया है 18 घंटा लाइट दी जाए लेकिन 10 घंटे भी लाइट नहीं आ रही है।
