*कृष्णापुर में कथा 2 अक्टूबर से, अखिलेश भी आएंगे.!अयोध्या:अयोध्या के पूर्व सपा विधायक तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के गांव कृष्णापुर, रसूलाबाद में आगामी 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा तथा दिनांक 09 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।आज पवन के पिताजी ने सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में भेंटकर उन्हें श्रीमद् भागवत कथा में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।अखिलेश ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कथा में पधारने की स्वीकृति प्रदान की। तथा उन्होंने पवन के पिताजी को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मान प्रदान किया।