विधायक ने घर पहुंचकर दी बधाई।
मिल्कीपुर।
मिल्कीपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण। दैनिक जागरण मिल्कीपुर के प्रभारी महेंद्र तिवारी ‘कप्तान तिवारी’ की सुपुत्री कु. नैना तिवारी (एम.एससी. बायोटेक) CSIR-NET Life Science (असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएच.डी.) की परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली है।
नैना की इस शानदार सफलता से पूरे परिवार सहित मिल्कीपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
इस उपलब्धि पर रूदौली के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर बिटिया नैना तिवारी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे मिल्कीपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
