बिग ब्रेकिग।

जलभराव के बीच सांप के डसने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में रोष।

रूदौली (अयोध्या)।
रूदौली क्षेत्र के मुतौली गांव में शुक्रवार को जलभराव वाले रास्ते से गुजर रही भैंस को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी है और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। भैंस की मौत का मुवाजा दिलाने की बात कही है।