बिग ब्रेकिग।

रूदौली (अयोध्या)।
रूदौली क्षेत्र के शुजागंज चौकी अंतर्गत हयातनगर गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर लगे पेड़ों को बेचने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तालाब परिसर में लगे पेड़ों में से दो चिलवल के पेड़ों को वन माफिया द्वारा काट दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित लेखपाल सुशीला यादव ने कार्रवाई किए जाने की बात कही है। सरकारी संपत्ति से जुड़े पेड़ों की कटान की सूचना से ग्रामीणों में भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर पेड़ काटने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

सरकारी तालाब के पेड़ों पर वन माफिया की नजर, दो चिलवल के पेड़ काटे!