(आशिफ खान संवाददाता झांसी)
आकांक्षा राना का शासन में तबादला, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में मिली नई जिम्मेदारी


झांसी। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए झांसी नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर बी. सूदन की नई तैनाती की है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के बाद अब बी. सूदन झांसी नगर निगम के नए नगर आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के साथ शहर से जुड़े विकास कार्यों को लेकर भी नई कार्यशैली देखने को मिलेगी।बी. सूदन इससे पहले बाराबंकी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें बाराबंकी से स्थानांतरित करते हुए झांसी नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया है। उनके सामने शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव की समस्या, सड़क एवं नाली व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, नगर निगम की विकास योजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।वहीं झांसी नगर निगम की वर्तमान नगर आयुक्त आकांक्षा राना का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के साथ प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झांसी नगर निगम में उनके कार्यकाल के बाद अब नगर आयुक्त के रूप में बी. सूदन की तैनाती की गई है।शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद नगर निगम के कामकाज, लंबित विकास परियोजनाओं और शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों की निगाहें नए नगर आयुक्त पर रहेंगी।शासन ने स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

