श्रीकृष्ण की छठी पर बाबा बाजार थाने में मना भव्य उत्सव

रुदौली,अयोध्या। थाना बाबा बाजार परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठे दिन बुधवार की रात श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार आजाद की पहल पर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, हवन, भजन संध्या एवं प्रीतिभोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान आचार्य दिनेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-पाठ एवं हवन कराया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि में प्रीतिभोज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का भी आयोजन हुआ।
भजन संध्या में कथा प्रवक्ता आलोकानंद महाराज ने अपने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर धुनों से थाना परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद कुमार सोनकर, थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार आजाद, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक प्रभात कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक करुण कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, उपनिरीक्षक अमित पांडे, उपनिरीक्षक सुनील पाल, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार त्रिपाठी, सैदपुर चौकी प्रभारी गजेन्द्र त्रिपाठी, मुख्य लेखाधिकारी सुशील सिंह, अजय यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।इसके अलावा हेड कांस्टेबल आतिश, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल शशिकांत सहित थाना बाबा बाजार के अन्य पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं ग्रामीणों ने थाना परिसर स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की तथा धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।श्रीकृष्ण छठी महोत्सव के आयोजन ने पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।