मया बाजार (अयोध्या):-
शिक्षा क्षेत्र मया के अन्तर्गत स्थित बीना सबीना पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोशाईंगंज के प्रांगण के ऊपर से 11,000 वोल्ट की लाइन खींची गई है।खतरनाक और जोखिमपूर्ण विद्युत लाइन कभी भी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है। इससे छात्रों और विद्यालय कर्मियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। स्कूल प्रशासन तथा प्रधानाध्यापक एम.ए. इदरीसी ने 11,000 विद्युत लाइन को हटवाने के किए इसकी सूचना बीएसए लालचन्द्र को पत्र के माध्यम से दी है। वहीं दूसरी तरफ दावतुल हक जूनियर हाईस्कूल शेखपुरा रामापुर के ऊपर से भी 11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन खींची गई हैं, जिसे हटवाने के लिए भी सूचना बीएसए लालचन्द्र को पत्र के माध्यम से दी हैं।
