
(आशिफ खान संवाददाता झांसी)
झांसी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये मांगने के आरोप में नवाबाद थाना पुलिस ने कर्नाटक निवासी 27 वर्षीय युवती मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अधिकारी की पत्नी अंकिता भारद्वाज की तहरीर पर 2 अगस्त को नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि युवती परिवार की महिलाओं की एआई से तैयार आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग कर रही थी। भय के चलते जनवरी से जून के बीच गूगल-पे के माध्यम से करीब 40 हजार रुपये दिए जाने की बात भी सामने आई है।शिकायत में आरोप लगाया गया कि 2 जून को युवती कुंज स्थित सरकारी आवास पर पहुंची और गाली-गलौज व हंगामा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 31 जुलाई को अधिकारी की एडिटेड आपत्तिजनक तस्वीरें उनकी पत्नी के व्हाट्सएप पर भेजे जाने का आरोप है।सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। बुधवार को उसे प्रयागराज जंक्शन के रेस्ट रूम से गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर झांसी लेकर पहुंची।पुलिस हिरासत में आरोपी युवती ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपने खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज होने का दावा किया है। पुलिस अब मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और बैंक लेनदेन समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई,
झांसी के नवाबाद थाना पुलिस ने AI से फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह की वीडियो बाइट।

ट्विटरअकाउंट की लिंक
https://x.com/i/status/2098001763228090733
