लड़कियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प: उत्तर पश्चमी जिला  में शुरू हुआ’पूरी पढ़ाई देश की भलाई’ अभियान

सोमदत्त त्रिपाठी, नई दिल्ली। उत्तर पश्चमी जिला दिल्ली में, 10 जुलाई 2024 : बाल अधिकारों के लिए कार्यरत प्रमुख भारतीय गैर-सरकारी संस्था चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY) ने सक्षम के सहयोग से आज उत्तर पश्चमी जिला, दिल्ली में “पूरी पढ़ाई देश की भलाई” अभियान का चलाया। इस अभियान का उद्देश्य 12वीं कक्षा तक पूर्ण स्कूली शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और विशेष रूप से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं में लड़कियों के नामांकन और रिटेन्शन को बढ़ावा देना है।
शुभारंभ कार्यक्रम में श्री विवेक भगत जी (ACP) बाहरी, उत्तरी दिल्ली के द्वारा समर्थन बैनर में हस्ताक्षर के साथ किया , जिसमें कई पुलिस कर्मीयों ने भाग लिया। प्रमुख उपस्थित व्यक्तियों में श्री विवेक भगत जी (ACP) बाहरी, उत्तरी दिल्ली कस साथ सक्षम संस्था के अध्यक्ष श्री सन्तलाल जी शामिल थे।
CRY की क्षेत्रीय निदेशक सोहा मोइत्रा ने अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा: “लड़कियों का बारहवीं तक पढ़ना उनके आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। प्राइमरी स्कूल के बाद भी लड़कियों की पढ़ाई जारी रहे, इसके लिए हमें ठोस योजना बनानी होगी। इसमें कई बातें शामिल हैं, जैसे सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्था, , बेहतर स्कूल, वित्तीय प्रोत्साहन, समाज का साथ और बाल विवाह रोकने के कानून को सख्ती से लागू करना। लेकिन सबसे पहले, हमें लोगों को लड़कियों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना होगा। यह जागरूकता ही हमारे सभी प्रयासों की नींव है।”
मोइत्रा ने आगे कहा, “स्कूलों में दाखिले और सुविधाओं में सुधार होने के बावजूद, लड़कियों की पढ़ाई पूरी कराने में अभी भी कई चुनौतियाँ हैं। हमारे ज़मीनी अनुभव से पता चलता है कि समाज, आर्थिक स्थिति और सांस्कृतिक बाधाएँ, सुरक्षा की चिंताएँ और स्कूलों में पर्याप्त सुविधाओं की कमी लड़कियों की पढ़ाई में रुकावट डालती हैं। यह समस्या खासतौर पर हाई स्कूल और इंटर के स्तर पर देखी जाती है। इन कारणों से लड़कियाँ अक्सर स्कूल छोड़ देती हैं, जिससे वे कई तरह के शोषण का शिकार होने के खतरे में पड़ जाती हैं।“
“पूरी पढ़ाई देश की भलाई” अभियान का उद्देश्य परिवारों और शिक्षकों से लेकर नीति निर्माताओं और कॉरपोरेट तक सभी हितधारकों को शामिल करके व्यापक जागरूकता पैदा करना है। CRY और उसके साथी संघठन इन मुद्दों को संबोधित करने और सभी लड़कियों के लिए शिक्षा पूरी करने को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, यह मानते हुए कि यह उनके सशक्तिकरण और संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सक्षम संस्था अध्यक्ष श्री सन्तलाल जी ने बताया की क्राई और उनकी सहयोगी संस्थाओं के द्वारा पूरी पढाई देश कि भलाई अभियान का आयोजन किया जा रहा है यह अभियान शासन / प्रशासन के समर्थन से शुरू किया गया और जन-जन तक पहुचाया जायेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *