भारत की बेटी नाज़ जोशी ने लहराया देश में परचम

*भारत की बेटी नाज़ जोशी ने लहराया देश में परचम *

नई दिल्ली – हनी महाजन

लगातार आठवीं बार भारत की बेटी नाज़ जोशी ने विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। आपको बता दे सौंदर्या प्रतियोगिता में वो अकेली ओर भारत की पहली सेक्सुअल महिला थी। उन्होंने उज़बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, कज़ाखस्तान, तुर्की, साउथ अफ्रीका, केन्या जैसी सुंदरियो को मात दे कर मिस यूनिवर्स डाइवर्सिटी 2022 अपने नाम किया।

नाज़ जोशी भारत की पहली ट्रांसजेंडर अंतर्राष्ट्रीय ब्यूटी क्वीन, एक ट्रांस राइट्स एक्टिविस्ट और एक प्रेरक वक्ता ।
जोशी ने लगातार तीन बार मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी ब्यूटी पेजेंट जीता। वह भारत की पहली ट्रांसजेंडर कवर मॉडल हैं। वह सिजेंडर महिलाओं के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली दुनिया की पहली ट्रांस महिला हैं। ग्लोबल 2022 पेजेंट में भारत की प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस ब्यूटी कंटेस्ट में दुनिया भर की ट्रांसजेंडर महिलाओ ने भाग लिया था। नाज अपने समय का एक चर्चित नाम है।
एक धन संपन्न परिवार से होने के बावजूद उनके अपनों से रिश्तों में खटास आ गई थी। दरअसल, उनकी मां नाज से इतनी खफा थी कि एक बार उन्होंने कहा था कि -मैंने तो लड़का पैदा किया था, छक्का नहीं। जेंडर बदलवाकर ”ऐयाज नाज जोशी” से ‘नाज” जोशी बनी नाज ट्रांसजेडर महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना चाहती हैं। वह मॉडलिंग की दुनिया में आने के बाद से लगातार संघर्षरत रहीं हैं। फैशन और ब्यूटी की दुनिया में नाज ने कदम रखा। मॉडलिंग की, रैंप पर चलीं। अफ्रीका, दुबई और मॉरीशस में जाकर तीन साल लगातार मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी का खिताब जीता।