पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, मेडिकल स्टोर का किया उद्घाटन

बरईपारा में क्षेत्रीय लोगों से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर जाना हाल-चाल

मिल्कीपुर, अयोध्या।
विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के चर्चाओं में रहने वाले पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा सोमवार को क्षेत्र में सक्रिय नजर आए। उन्होंने अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर बरईपारा के निकट रतापुर मोड़ स्थित प्रियदर्शी मेडिकल स्टोर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की और विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना तथा क्षेत्र की समस्याओं और परिस्थितियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा पिछले कुछ समय से लगातार मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। उनके लगातार क्षेत्रीय भ्रमण और लोगों से मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं हो रही हैं।
इस अवसर पर शिव प्रसाद प्रियदर्शी, सुनील प्रियदर्शी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती प्रियदर्शी, अभिषेक, बरईपारा के ग्राम प्रधान हिरदेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।