
थाना समाधान दिवस में पहुंची सात शिकायतें, किसी का नहीं हो सका निस्तारणथाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते एसडीम आदित्य विक्रम अग्रवालसोहावल, अयोध्या।रौनाही थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रशिक्षु आईएएस एवं एसडीएम आदित्य विक्रम अग्रवाल ने की। समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच शिकायतें राजस्व विभाग तथा दो शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। हालांकि, मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।इस दौरान थाना अध्यक्ष रतन शर्मा सहित थाना पुलिस के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

