सनातन परंपरा अनुसार प्रयाग आनंद महाराज ने कराया कन्या भोजन

सिणधरी, बाड़मेर। श्री अमरनाथ महादेव चेतन गुफा डंडाली तहसील सिणधरी जिला बालोतरा (राजस्थान) के श्री श्री १००८ श्री चेतना नन्द जी सरस्वती महाराज की आज्ञानुसार उनके सानिध्य में उनके परम शिष्य श्री प्रयागा नंद सरस्वती ने आज सनातन संस्कृति के नियमानुसार श्री अमरनाथ महादेव चेतन गुफा डंडाली में कन्या भोजन का आयोजन रखा जिसमें प्रयागा नंद सरस्वती द्वारा अपने हाथों से सैकड़ों बालिकाओं के पैर धोकर मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा अर्चना करके विधिवत भोजन प्रसादी करवाई। इस शुभ अवसर पर गोमाराम चौधरी किशनसिंह राजपुरोहित नेमसिंह राजपुरोहित सोना राम चौधरी कालुसिंह राजपुरोहित देवीसिंह सोढा चिमनाराम चौधरी सणपा सरपंच अशोक सिंह राजपुरोहित महेंद्र दर्जी हरिश राजपुरोहित दलपत सिंह राजपुरोहित तुलछी चौधरी निरमा चौधरी मनीता चौधरी पप्पु चौधरी राजु चौधरी निरजां चौधरी सहित अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *