श्री केशव रामलीला NSP पीतमपुरा 9 अक्टूबर को डांडिया क्वीन शिवानी कश्यप अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी
नई दिल्ली

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवरहा ने बताया कि इस बार का आयोजन विशेष होने जा रहा है क्योंकि रामलीला मंच को दिल्ली के यशोभूमि सेंटर की तरह सजाया गया है, जबकि पिछली बार भारत मंडपम की थीम पर मंच सजाया गया था। यह मंच दर्शकों के लिए एक अद्वितीय अनुभव लेकर आएगा।
कमेटी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां प्रतिदिन सम्पूर्ण रामायण का मंचन किया जाता है। आजकल लोगों की व्यस्तता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि हर दिन भगवान श्रीराम की पूरी कथा का मंचन किया जाएगा, ताकि दर्शक एक ही दिन में सम्पूर्ण रामायण का आनंद ले सकें। इस बार भी कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 9 अक्टूबर को डांडिया क्वीन शिवानी कश्यप अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।