क्षमा पर्व पर 15 को बंद रहेंगी मांस और मदिरा की दुकानें
अयोध्या।
जैन धर्म के पवित्र पर्यूषण पर्व (क्षमा पर्व) के मद्देनजर अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में संचालित मांस एवं मदिरा की दुकानें 15 सितंबर को बंद रहेंगी। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल ने आदेश जारी किया है।
जैन श्वेतांबर स्थानकवासी संघ की ओर से पर्यूषण पर्व को धर्म, ध्यान और तपस्या के साथ मनाए जाने के दृष्टिगत मांस एवं मदिरा की दुकानें बंद रखने का आग्रह किया गया था। संघ के अनुरोध पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित दुकानों को 15 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जैन मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश नगर निगम के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए हैं, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
