आशिफ खान संवाददाता झांसी
Success Media News

बीबी जीटीएस मूर्ति का मेरठ तबादला, अब नए कप्तान संभालेंगे झांसी की कमान
झांसी। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ जिलों के पुलिस कप्तानों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक रहे 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को झांसी का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं, झांसी के एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का तबादला मेरठ कर दिया गया है।मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले आईपीएस विकास कुमार बीटेक ग्रेजुएट हैं। पुलिस विभाग में तेज-तर्रार और सक्रिय अधिकारी के तौर पर पहचान रखने वाले विकास कुमार के सामने अब झांसी में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती होगी।16 माह के कार्यकाल में 93 मुठभेड़मेरठ स्थानांतरित किए गए एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का झांसी में करीब 16 माह का कार्यकाल रहा। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 93 मुठभेड़ों में कार्रवाई की, जिसमें 122 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए।‘ऑपरेशन 720’ रहा चर्चा मेंबीबी जीटीएस मूर्ति के कार्यकाल में आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ चलाया गया ‘ऑपरेशन 720’ भी काफी चर्चा में रहा। अभियान के दौरान 100 से अधिक सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कटेरा क्षेत्र में 23 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी समेत टोड़ी फतेहपुर में महिला के शव के टुकड़े मिलने, लहचूरा में मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड और सीपरी बाजार में युवती की हत्या के बाद शव को बक्से में जलाने जैसे चर्चित मामलों का पुलिस ने खुलासा किया।कई पुराने मामले अब भी अनसुलझेहालांकि पुलिस की कई बड़ी कार्रवाइयों के बावजूद बहुचर्चित कमलेश यादव हत्याकांड और गुरसराय के सोनी हत्याकांड जैसे पुराने मामले अब भी अनसुलझे हैं। इसके अलावा शहर में हुई चोरी की कई घटनाओं का खुलासा भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। अब नए एसएसपी विकास कुमार के सामने इन मामलों के खुलासे के साथ झांसी की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
स्थानांतरण पर भावुक हुए एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, झांसीवासियों का जताया आभार,

झांसी। जनपद झांसी में एक वर्ष से अधिक समय तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर सेवाएं देने के बाद आईपीएस अधिकारी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति का मेरठ स्थानांतरण हो गया है। कार्यमुक्त होने से पूर्व उन्होंने झांसी की जनता, पुलिस परिवार, प्रशासनिक अधिकारियों एवं मीडिया जगत के प्रति भावुक आभार व्यक्त किया।एसएसपी मूर्ति ने अपने संदेश में कहा कि वीरों की पावन भूमि झांसी में सेवा करने का अवसर उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि झांसी पुलिस परिवार और जनपदवासियों से मिला स्नेह, सहयोग एवं विश्वास उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि हर कदम पर लोगों ने उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने जनपद के संभ्रांत नागरिकों, वरिष्ठ अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और पत्रकारों का विशेष रूप से आभार जताया। साथ ही कहा कि यदि कार्यकाल के दौरान उनसे अथवा उनके विभाग से अनजाने में किसी को कोई कष्ट पहुंचा हो तो वह उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।अब आईपीएस बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति मेरठ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी अगली जिम्मेदारी संभालेंगे। झांसी में उनके कार्यकाल और विदाई संदेश को लेकर पुलिस विभाग एवं शहर में भावुक माहौल देखने को मिला।
