डॉ. आर सी त्यागी की स्मृति में बने कक्ष का उद्घाटन प्रोफेसर डॉ सदानंद प्रसाद द्वारा किया जायेगा
चौ० श्याम सिंह सरस्वती शिशु / विद्या मन्दिर वैराफिरोजपुर (बुलन्दशहर) में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जायेगा
सोमदत्त त्रिपाठी बुलंदशहर। आगामी 26 जनवरी 2025 को गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी चौ० श्याम सिंह सरस्वती शिशु / विद्या मन्दिर वैराफिरोजपुर (बुलन्दशहर) विद्यालय में गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी) का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

आपको बता दें डॉ संजीव कुमार त्यागी के पिता डॉ. आर सी त्यागी जो एस.एस.वी. कॉलेज, भूगोल विभाग, हापुड़ में एच.ओ.डी. थे, वे एक विद्वान व्यक्ति थे उन्हें लगभग सभी विषयों का ज्ञान था, लगभग 40 वर्ष तक डिग्री कॉलेज में सेवा दी है। डॉ संजीव कुमार त्यागी ने अपने पिता की स्मृति में चौ० श्याम सिंह सरस्वती शिशु / विद्या मन्दिर वैराफिरोजपुर (बुलन्दशहर) विद्यालय में एक कक्ष का निर्माण कराया है। प्रो डॉ. संजीव कुमार त्यागी जी की अपने पिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। कक्ष का उद्घाटन आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2025) को प्रोफेसर डॉ सदानंद प्रसाद द्वारा किया जायेगा। जिसमे मुख्य अतिथि डा. सदानन्द प्रसाद (औ.एस.डी.) प्राचार्य, डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज दिल्ली एवं श्री करन सिंह त्यागी- प्रबन्धक औधोगिक विकास प्राधिकरण नोएडा हैं।
विशिष्ट अतिथि श्री अमित त्यागी (मोनू त्यागी) बडढावाजिदपुर- (क्षेत्रीय किसान मोर्चा मंत्री), श्री संदीप त्यागी (भाजपा मण्डल अध्यक्ष स्याना), श्री रवि त्यागी स्वासवौंदा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा उ.प्र.), श्री अशोक त्यागी- (कम्पनी सचिव ग्रेटर कैलाश सिटी) एवं श्री राजेन्द्र त्यागी (नीतू) राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद हैं।
प्रो० डॉ० सदानंद प्रसाद ओ. एस. डी. प्रधानाचार्य डा. भीम राव अम्बेडकर महाविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय) विराजमान होगें। उनकी उपस्थिति छात्रों के लिये ही नहीं, अपितु पूरे विद्यालय परिवार के लिये अत्यन्त प्रेरणादायक होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय में 19 वर्षों से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। समाज के लिये बहुत से कार्य किये हैं। उनका योगदान शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सराहनीय रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.फिल और पी. एच. डी. (गणित) हैं। देश विदेश में चिन्न भिन्न जर्नल्स में रिसर्च आर्टिकल प्रकाशित हुआ है दिल्ली विश्वविद्यालय के आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय में विभिन्न कमेटियों के महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर आसीन रहे है इसके साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रबन्धन समिति के संयोजक, खेल समिति के सदस्य कर रूप मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उनकी सेवा, समर्पण और नेतृत्व के लिए विद्यालय आपके समक्ष नतमस्तक है।
